तापमान 40 डिग्री के पार, सात साल में सबसे गर्म दिन

तापमान 40 डिग्री के पार, सात साल में सबसे गर्म दिन

मुजफ्फरपुर जिले में भीषण गर्मी का कहर जारी है। चिलचिलाती धूप के बीच दोपहर में करीब छह किमी की रफ्तार से चल रही गर्म पछुआ हवा शरीर में जलन पैदा कर रही है। दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

दिन का पारा पहुंचा 40 के पार, जानिए कितने डिग्री सेल्सियस और बढ़ेगा तापमान

अप्रैल में पड़ रही गर्मी ने पिछले सात सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक तीखी धूप का सामना करना पड़ सकता है। शाम होने के बाद ही चिलचिलाती धूप से राहत मिल सकती है।

दूसरी ओर, पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम दर्ज किया गया।

तापमान 43 तक पहुंचने की संभावना

मौसम विभाग के नियमों के अनुसार, जब मैदानी इलाकों में किसी स्थान का तापमान 40 डिग्री से अधिक और सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक होता है, तो उसे लू की स्थिति कहा जाता है। 27 अप्रैल इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पारा 43 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।