दिन का पारा पहुंचा 40 के पार, जानिए कितने डिग्री सेल्सियस और बढ़ेगा तापमान

दिन का पारा पहुंचा 40 के पार, जानिए कितने डिग्री सेल्सियस और बढ़ेगा तापमान

बिहार के मुजफ्फरपुर में भीषण गर्मी के कारण लोगों को घर से बाहर भी प्यास लग रही है। शुक्रवार 26 अप्रैल इस साल का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। पिछले एक हफ्ते में दूसरी बार दिन का तापमान 40 के पार पहुंचा।

शिक्षा विभाग के पदाधिकारी और शिक्षकों की फिर बढ़ी टेंशन, केके पाठक ने अब क्या निर्देश दिया?

पिछले सप्ताह 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया था। आने वाले दिनों में राहत की बजाय हालात और खराब होने वाले हैं। मौसम विभाग ने 1 मई तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

इसके चलते आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से लोगों को अलर्ट किया गया है। इस दौरान दिन में लू के साथ गर्म हवाएं चलेंगी। पछुआ हवा की गति औसतन 12 से 16 किमी प्रति घंटा रहेगी। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री दर्ज किया गया। स्थिति यह है कि लोग दिन में सिर्फ जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं।

लू के कारण उत्पादन पर पड़ सकता है असर

दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे तापमान के कारण किसानों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने इस मौसम में किसानों को सुझाव भी जारी किए हैं, जिसके तहत बताया गया है कि लू के असर से खड़ी फसलों में पानी की मांग बढ़ सकती है। खेत में नमी की कमी से फसलों की बढ़वार और पैदावार पर भी विपरीत असर पड़ सकता है। इस स्थिति में खेत की निगरानी करने तथा शाम के समय सिंचाई करने का सुझाव दिया जाता है।