अब रात में भी चलेंगी गर्म हवाएं, 2 मई तक इन जिलों में रहेंगे खराब हालात; भीषण ‘हीट वेव’ का अलर्ट जारी

अब रात में भी चलेंगी गर्म हवाएं, 2 मई तक इन जिलों में रहेंगे खराब हालात; भीषण ‘हीट वेव’ का अलर्ट जारी

बिहार मौसम समाचार पटना में दिनभर लू चलने के बाद रात में गर्म हवाओं से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

तापमान 40 डिग्री के पार, सात साल में सबसे गर्म दिन

मौसम विभाग के अनुसार, पटना के साथ मुजफ्फरपुर में भी रात में गर्म हवाएं सताएंगी।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

पटना समेत दक्षिणी भागों के जिले सबसे अधिक गर्म रहेंगे। राज्य के अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है। चेतावनी जारी की गई है कि राजधानी समेत राज्य के दक्षिणी और उत्तरी भागों के कुछ जिले 2 मई तक लू की चपेट में रहेंगे।

मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकलने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में दिन-रात गर्म पछुआ हवाओं का प्रवाह जारी रहेगा।

राज्य के 20 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि

इससे लोगों को दोनों समय परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पछुआ हवाओं के प्रवाह, आर्द्रता में कमी, बादलों के नहीं बनने और पश्चिमी विक्षोभ का कोई सिस्टम सक्रिय नहीं होने से तापमान में वृद्धि और लू का असर अभी बना हुआ है।

मौसम का मिजाज ऐसा है कि अधिकतम तापमान के साथ-साथ राज्य का न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह राज्य के 20 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से रातें भी गर्म हैं।

ये रहा इन शहरों का हाल

रविवार को भागलपुर भीषण गर्मी की चपेट में रहा। जबकि शेखपुरा, खगड़िया, बांका और नवादा में लू का असर रहा। शेखपुरा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां पटना का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पटना समेत 17 शहरों में भीषण गर्मी की आशंका है। सोमवार को मौसम पूर्वानुमान को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना, औरंगाबाद, दरभंगा, शेखपुरा, खगड़िया, सुपौल, नवादा, बांका, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, जमुई, भोजपुर, नालंदा, सीवान, अरवल और जहानाबाद जिले समेत 17 शहरों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।